
विधानसभा चुनाव का एलान होने के साथ ही चुनावी जंग तेज़ हो गई है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की ये लिस्ट काफी सधी हुई मानी जा रही है। इसे लेकर कांग्रेस ने जिस दांव पेच का इस्तेमाल किया है उसे लेकर सपा प्रमुख Akhilesh Yadav कांग्रेस को घेरते हुए नज़र आए।
Akhilesh Yadav ने कांग्रेस को बताई थी अपनी रणनीति
दरअसल, सपा के सुप्रीमो Akhilesh Yadav ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाए। Akhilesh Yadav ने कहा “मध्यप्रदेश में टिकट बंटवारे से पहले सपा और कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई। देर रात तक ये बैठक चली। हमने उन्हें विधानसभा चुनाव को लेकर अपना प्लान बताया कि कौनसी सीटों पर सपा 1 बार जीती थी, किस सीट से 2 बार, किस सीट से लगातार…बैठक में हमें आश्वासन दिया गया था कि कांग्रेस की तरफ से मध्यप्रदेश में सपा के लिए 6 सीटों पर विचार किया जाएगा। जब कांग्रेस ने लिस्ट घोषित की तो समाजवादी पार्टी शून्य रही।”
अगर हमें पहले पता होता तो कांग्रेस की बैठक में नहीं जाते : अखिलेश
सपा से किए अपने वादे को पूरा नहीं करने पर Akhilesh Yadav ने गहरी नाराज़गी जताई। उन्होंने कांग्रेस के रवैये पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा “अगर India Alliance सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर ही है, राज्य पर नहीं तो इसकी जानकारी हमें पहले क्यों नहीं दी ? अगर हमें पहले से ये पता होता तो कांग्रेस ने India Alliance के लिए जो मीटिंग बुलाई थी, हम उसमें नहीं जाते।”
INDIA का राष्ट्र स्तर पर गठबंधन नहीं
इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के आधिकारिक X अकाउंट से दी गई है। जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि “अगर ये मुझे पहले दिन पता होता कि विधानसभा स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है INDIA का तो कभी मिलने नहीं जाते हमारी पार्टी के लोग और न ही हम कभी सूची देते कांग्रेस के लोगों को। गठबंधन केवल उत्तर प्रदेश में केंद्र के लिए होगा तो उसपर विचार किया जाएगा।”