
Cabinet Meeting: पंजाब सरकार ने 14 अक्टूबर, शनिवार को अहम कैबिनेट बैठक बुलाई। इस बैठक में कई अहम विषयों पर बड़े फैसले लिए गए। बैठक नौजवानों के लिए बहुत विशेष रहा। युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए भगवंत मान की कैबिनेट ने राज्य के सरकारी विभागों में नई भर्तियां का ऐलान किया है। बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा ने बताया कि सरकार ने कई विभागों में नई भर्ती करने का फैसला किया। विभिन्न विभाग में कुल 1000 रिक्त पदों पर नौकरियां दी जाएगी।
Cabinet Meeting: मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी
पंजाब सरकार की इस बैठक में कैबिनेट ने एसएएस नगर (मोहाली), कपूरथला, होशियारपुर, मालेरकोटला एवं संगरूर में चिकित्सा विद्यालय के निर्माण के लिए भी मंजूरी दे दी। वहीं कैबिनेट ने पशुओं की बेहतर स्वास्थ्य के लिए पंजाब कैबिनेट ने राज्य भर के 582 वैटरनरी अस्पतालों में काम कर रहे 481 वैटरनरी फार्मासिस्टों की सेवाओं में सर्विस प्रोवाईडर के तौर काम कर रहे चिकित्साकर्मी को अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक एक साल के लिए एक्सटेंशन की मंजूरी भी दी।
कैदियों की रिहाई के लिए अनुशंसा
पंजाब कैबिनेट की बैठक में राज्य की जेलों में उम्र कैद की सज़ा काट रहे 5 कैदियों की आगामी रिहाई की मांग करने वाले मामलों को आगे भेजने की सहमति दे दी है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद भारतीय संविधान की धारा-163 के अंतर्गत यह विशेष छूट/ आगामी रिहाई केस पर विचार करने के लिए भारतीय संविधान की धारा-161 के अधीन पंजाब के गवर्नर को भेजे जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Pollution: नदी प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राज्यों ने क्या कदम उठाएं ?- NGT