Jharkhandबड़ी ख़बर

झारखंड: रांची से निकलने वाली कुछ ट्रेनें कर दी गई हैं रद्द, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में

अगर आप रांची यानी झारखंड की राजधानी से हैदराबाद, पटना या कोयंबटूर जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो रेलवे कि ओर से आपके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है। रांची से जाने वाली कई ट्रेनों को तकनीकी समस्या के कारण रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने इसे लेकर आधिकारिक जानकारी दी है।

इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें हुई रद्द

दरअसल रांची से हैदराबाद, पटना या कोयंबटूर जाने वाली ट्रेनों को किसी कारण वश रद्द किया गया है। रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने ये जानकारी सांझा करते हुए कहा कि चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला स्टेशन पर गैर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसलिए जो भी यात्री रांची से ट्रेन पकड़ने वाले हैं वो पहले ट्रेनो की लिस्ट चेक कर लें तभी घर से बाहर निकलें। रेलवे ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें रद्द की गई ट्रेनें चिन्हित हैं।

रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट

1.  पटना–सिकंदराबाद द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन संख्या 03253 की यात्रा 4 अक्टूबर, 9 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

2. हैदराबाद–पटना एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन संख्या 07255 की यात्रा 4 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

3. सिकंदराबाद–पटना एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन संख्या 07256 की यात्रा 6 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

4. बरौनी–कोयंबत्तूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन संख्या 03357 की यात्रा 7 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

5. कोयंबत्तुर–बरौनी साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन संख्या 03358 की यात्रा 4 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

6. रक्सौल–सिकंदरबाद स्पेशल ट्रेन संख्या 07052 की यात्रा 3 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

7. हैदराबाद–रक्सौल स्पेशल ट्रेन संख्या 07051 की यात्रा 7 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

ये भी पढ़े-Jamshedpur: ATC अल्टिमा प्रोजेक्ट हुआ लॉन्च,जमशेदपुर में बनेगा सपनों का घर

Related Articles

Back to top button