Jamshedpur: ATC अल्टिमा प्रोजेक्ट हुआ लॉन्च,जमशेदपुर में बनेगा सपनों का घर

जमशेदपुर : ATC ग्रुप के प्रबंधक निदेशक कौशल सिंह और निदेशक सुंदर सिंह ने मोहरदा में 43 तल्ले की स्काई लाइन हाइराइज बिल्डिंग की आधारशिला रखकर शहर के रियल एस्टेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। उसमें विशेष रुप की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
ATC अल्टिमा के नए प्रोजेक्ट का हुआ पर्दापाश
ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, सांसद विद्युत वरण महतो और आस्था ग्रुप की निदेशक कामिनी सिंह और कोमल सिंह भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहां विशेषज्ञों का शानदार स्वागत किया गया। उन्होंने आस्था ग्रुप की हाल ही में की गई नवीनतम कोशिश की भी प्रशंसा की। जल्द ही जमशेदपुर के लोगों का सपना भी सच होता नजर आ रहा है। सभी ने इस प्रोजेक्ट पर चर्चा की और इस ड्रिम प्रोजेक्ट की सराहना भी की।कौशल सिंह की मां ने ATC अल्टिमा के नए प्रोजेक्ट से पर्दा उठाया।
शहरवासीयों के सपनों का घर
मौके पर आस्था ग्रुप के निदेशक कौशल सिंह ने बताया कि स्काइलाइन को बेहतरीन सोसाइटी के उद्देश्य से अलग बनाया जा रहा है। 137 मीटर ऊंचे 4343 माले के दो टावरों में 300 से अधिक फ्लैट में लोग रहेंगे। सबसे ऊपर एक होटल होगा। ATC अल्टिमा एक पर्यटन केंद्र बन जाएगा, जो वास्तव में लोगों को आकर्षित करेगा, ठीक उसी तरह से जमशेदपुर आनेवाले लोग कई महत्वपूर्ण स्थानों को देखने के लिए जाते हैं। कुल मिलाकर, यह शहरवासी के सपनों का घर होगा। ATC अल्टिमा ट्वीन टावर में खासकर चार हाई स्पीड और दो सेवा लिफ्ट होंगे। क्लब, स्वीमिंग पुल, कमर्शियल क्षेत्र, गार्डन सहित चार लेयर की कार पार्किंग होगी, जो सभी नवीनतम सुविधाओं से सुसज्जित होगी। इस तरह की इमारत आसपास के पांच से सात राज्यों में नहीं है, इसलिए यह एक आकर्षक इमारत होगी और शहर की भी शान होगी।
रिपोर्ट- वरुण कुमार