Madhya Pradeshराजनीति

‘भाजपा के नारों में आवाज़ है, विश्वास नहीं..’, बोले कमलनाथ

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी और राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कड़ा जुबानी हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश के हर गाँव, बस्ती और शहर में अब पता चला है कि BJP सिर्फ दिखाने के लिए 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ रही है। वास्तव में, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का लक्ष्य 2024 का लोकसभा चुनाव है, जिसमें वह निश्चित रूप से पराजित होंगे।

BJP क्यों लड़ा रही है संसदों को

उन्होंने कहाना है कि BJP जानती है कि वो विधानसभा बुरी तरह हार रही है तो ऐसे में BJP के केंद्रीय चुनावी रणनीतिकारों ने ये सोचा कि जनता का आक्रोश और ग़ुस्सा 2024 से पहले ही 2023 में ही निकलकर कुछ कम हो जाए तो शायद 2024 में BJP अपनी शर्मनाक हार के अंतर को थोड़ा कम कर सके। इसीलिए BJP का केंद्रीय नेतृत्व विधानसभा चुनाव में अपने सांसदों को लड़वाने पर जोर दे रहा है। 

BJP में चल रहा अंदरुनी मतभेद

एमपी कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि अगर ये सांसद विधानसभा चुनाव में हार जाएँगे तो 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं देने का बहाना ये होगा कि जो भला विधानसभा नहीं जीत पाए तो लोकसभा क्या जीतेंगे। इससे BJP की प्रतिद्वंद्विता कम होगी। कमलनाथ ने कहा कि इसी कारण दिल्ली और भोपाल में BJP में गुप्त युद्ध चल रहा है। भाजपा नेताओं के चेहरे और भाषण, यात्राओं से लेकर चुनावी मंचों तक ये मतभेद स्पष्ट दिखाई दे रहा है। गुरुवार को कमलनाथ ने पहले भी गुटबाजी का आरोप लगाया था। वहीं कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा, ‘मप्र के हर गाँव, हर बस्ती, हर शहर के हर मतदाता तक अब ये बात फैल गयी है कि भाजपा बस दिखाने के लिए 2023 का विधानसभा का चुनाव लड़ रही है दरअसल भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का लक्ष्य 2024 का लोकसभा चुनाव है, जिसमें भी उसे हार ही दिखाई दे रही है।’

ये भी पढ़ें –

Related Articles

Back to top button