
बांका के विद्युत कार्यपालक अभियंता के घर सहित कई ठिकानों पर विजिलेंस ने छापेमारी की। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने गुरुवार की सुबह विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के घर सहित कई ठिकानों पर एक साथ धाबा बोला। कुछ दिन पहले ही बिहार साउथ डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में कार्यरत संजीव कुमार गुप्ता पर मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से विजिलेंस की टीम उनपर नजर रख रही थी।
आरोपी की ससुराल में भी छापेमारी, कैश, जेवर बरामद
छापेमारी अभियान लगातार जारी है। भागलपुर स्थित बरगंज थाना अंतर्गत अलीगंज के गंगा विहार कॉलोनी स्थित विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के ससुराल के आवास में भी विजिलेंस ने छापा मारा। उनके ससुर राज किशोर मंडल के आवास से 20 लाख रुपये नकद सहित जमीन के दस्तावेज व निवेश से जुड़े कई कागजात बरामद किए गए हैं। वहीं इंजीनियर के पुर्णिया स्थित गोआसी गांव के आवास पर भी टीम की रेड जारी है। बांका से विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।
रिपोर्टः दीपक कुमार सिंह, बांका, बिहार
ये भी पढ़ें:GANGA FLOTING RESTAURANT: वो तैरने को बना था, अब किनारे पर है