Uttarakhand

नैनीताल: चंद्रयान-3 के सफल होने पर BJP कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, ISRO को दी बधाई

भारत ने बीते बुधवार (23 अगस्त) को चांद पर इतिहास रच दिया है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) द्वारा भेजे गए चंद्रयान के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड करने के बाद वैज्ञानिकों सहित पूरे देश में खुशी का माहौल है। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी हैं।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य के नैनीताल ज़िले में स्थित लालकुआं मुख्य चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना था कि यह पहला मौका है जब भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। चंद्रमा पर लैंड करने वाले देशों की श्रेणी में चौथे नंबर पर आ गया है। जिससे कि अपने आप में गर्व की अनुभूति होती है। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने सभी भारतवासियों सहित इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्टर- अंजली पंत

ये भी पढ़ें: ऐतिहासिक पल, चांद की सतह पर उतरा चंद्रयान-3

Related Articles

Back to top button