Delhi NCR

‘जो काम BJP 13 साल में नहीं कर पाई, वो हमने 5 महीने में कर दिखाया’ CM केजरीवाल का भाजपा पर हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जो काम बीजेपी 13 साल में नहीं कर पाई, वो काम हमने सिर्फ़ 5 महीने में कर दिखाया।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि जो काम बीजेपी 13 साल में नहीं कर पाई, वो काम हमने सिर्फ़ 5 महीने में कर दिखाया।
2010 के बाद आज पहली बार नगर निगम में कमिश्नर से लेकर चपरासी तक, सफ़ाई कर्मचारी से लेकर शिक्षक तक, माली से लेकर डीबीसी कर्मचारी तक, सभी को महीने की पहली तारीख को वेतन मिल रहा है। और ये सब इसलिए हो पाया क्योंकि अब निगम में भी AAP की ईमानदार सरकार है।

अपने घर मिठाई लेकर जाए कर्मचारी- सीएम

दिल्ली नगर निगम में सभी कर्मचारियों को लंबे अरसे के बाद पहली तारीख को वेतन मिला है. सीएम अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है और सभी कर्मचारियों से बच्चों के लिए मिठाई लेकर घर जाने को कहा है। सीएम ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, निगम के सभी कर्मचारियों से आज मेरी एक अपील है। वह मेरी तरफ से बच्चों और मां-पिताजी के लिए घर मिठाई जरूर लेकर जाए।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कहा झारखंड में बढ़े आदिवासियों पर अत्याचार

Related Articles

Back to top button