राम भक्तों के लिए खुशख़बरी, आज से शुरू होगा राम जन्मभूमि पथ

Share

राम जन्मभूमि मंदिर को जोड़ने वाले तीन पथों में से एक राम जन्मभूमि पथ को आज यानी रविवार को दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बेहद खूबसूरत और करीब 100 फीट चौड़े, 800 मीटर लंबे इस मार्ग से दर्शन शुरू होने से बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आराम से दर्शन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अपराह्न 1.30 बजे से एक भव्य कार्यक्रम के साथ यह दर्शन मार्ग श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि 14 जनवरी को खरवास खत्म होगा। 15 जनवरी से भगवान रामलला के निमित्त प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू होगा। 24 जनवरी को देश के प्रकांड विद्वानों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होगा, जिसके बाद भगवान राम लला को भव्य मंदिर में विराजमान कराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है, 24 जनवरी को भगवान राम लला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।