Chandryaan-3 के लॉन्च का काउंटडाउन शुरू, आज दोपहर में होगा प्रक्षेपण

मिशन चंद्रयान-3 चांद पर उड़ान भरने को पूरी तरह से तैयार है। आज यानी 14 जुलाई (शुक्रवार) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 02:35 बजे इसे लॉन्च किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के इस चंद्र मिशन से पूरे देश को काफी उम्मीदें हैं। अगर आप चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लाइव देखना चाहते हैं तो यहां जान लीजिए इसका तरीका।
कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
Chandrayaan-3 मिशन के लैंडर, रोवर और प्रपल्शन मॉड्यूल को ले जाने वाले एलएमवी-3 के लॉन्च को इसरो की वेबसाइट और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। 14 जुलाई को आप यहां चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लाइव देखकर गौरवांवित कर देने वाले पल के साक्षी बन सकते हैं. चंद्रयान-3 के 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: Chandryaan-3: लॉन्चिंग से पहले इसरो के वैज्ञानिकों ने तिरुमला में मंदिर में की पूजा-अर्चना