Delhi NCR

Yamuna River Level: CM केजरीवाल समेत मंत्री, विधायकों ने संभाला मोर्चा, राहत-बचाव कार्य जारी

Yamuna River Level: राजधानी में यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्लीवालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि इस वक्त यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके चलते आस पास के इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार समस्या से निपटने के लिए युध्दस्तर पर काम कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं, पार्षदों और विधायकों को बाढ़ की स्थिति से जूझ रहे लोगों को हर संभव मदद करने की अपील की है। सीएम केजरीवाल ने इसकी जानकारी ट्वीट कर साझा की है।

वहीं केजरीवाल सरकार के कैबिनेट मंत्री, विधायक जमीनी स्तर पर उतरकर लोगों की मदद कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय और विधायक दिलीप पाण्डेय, दुर्गेश पाठक समेत कई मंत्री और विधायक लोगों की मदद कर रहे हैं। बाढ़ की स्थिति से प्रभावित लोगों को खाने, स्वास्थ्य जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। खुद सूबे के मुखिया अरविंद केजरीवाल स्थिति का जायजा लेने के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं।

यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से दिल्ली के तीन इलाकों के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद किए गए हैं। बता दें कि जिन इलाको में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद किए गए हैं, उनमें वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला शामिल हैं। सीएम केजरीवाल ने खुद यमुना किनारे बने वज़ीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का आज दौरा किया।

कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने प्रधान एनक्लेव और बुराड़ी का निरीक्षण किया। गोपाल राय ने जानकारी साझा कर बताया कि यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रधान एनक्लेव , बुराड़ी में बनाए गए राहत कैम्प का दौरा किया साथ ही पल्ला तक यमुना की स्थिति का जायजा लिया। केजरीवाल सरकार द्वारा राहत कैम्प में रह रहे लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आप सभी से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का सहयोग करें।

ये भी पढ़ें: यमुना के जलस्तर को लेकर CM केजरीवाल की दिल्लीवालों से अपील, कहा – एक दूसरे की मदद करें

Related Articles

Back to top button