Delhi NCR

इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली-चंडीगढ़-मनाली का समय होगा 4 घंटे कम, जानें रूट

कीरतपुर-मनाली हाईवे प्रोजेक्ट लगभग पूरा हो चुका है। इसे जनता के लिए खोले जाने के बाद, दिल्ली और मनाली के बीच यात्रा का समय घटकर केवल 10 घंटे रह जाएगा। आपको बता दें कि अभी राष्ट्रीय राजधानी से मनाली पहुंचने में 14 घंटे लगते हैं।

चंडीगढ़ और मनाली के बीच की दूरी कम हो जाने से दिल्ली और मनाली के बीच की भी दूरी कम हो जाएगी। अगर किसी को मनाली की यात्रा करनी होती है, तो पहले चंडीगढ़ जाना ही पड़ता है। इस नई सड़क के बनने के बाद चंडीगढ़ और मनाली के बीच की दूरी घटकर महज छह घंटे रह जाएगी।

नया राजमार्ग चंडीगढ़ और मनाली के बीच की दूरी को 40 किलोमीटर कम कर देगा। चंडीगढ़ से मनाली पहुंचने में 10 घंटे लगते थे। कीरतपुर रोड हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नेर चौक तक 115 किलोमीटर चलती है। गौरतलब है कि सबसे व्यस्त सड़क स्वारघाट और बिलासपुर के बीच है। 38 किलोमीटर लंबी इस सड़क को तय करने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगता है।

नई सड़क दूरी को 115 किलोमीटर से घटाकर सिर्फ 77 किलोमीटर कर देगी। मिली जानकारी के अनुसार, इसमें पांच सुरंग और 40 पुल शामिल हैं। नई सड़क का उद्घाटन 16 जून को होगा।

Related Articles

Back to top button