Uttar Pradesh

UP:  भाजपा प्रत्याशी राधा साहू को मिला उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का समर्थन

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। दो चरणों मे निकाय चुनाव होना है। जिसमें पहले चरण का चुनाव 4 मई को होना है। जिसको देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और भी उच्च स्तरीय पार्टी नेताओं द्वारा रोड शो कर रैलियां की जा रही है। उसी को देखते हुए आज फतेहपुर की बिन्दकी नगर पालिका से अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी राधा साहू हैं।

जिसके पक्ष में आज सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रोड शो कर बिन्दकी की जनता से मतदान करने की अपील किया। नगर के राम वाटिका में हेलीकॉप्टर उतरा और उसके बाद वही पर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल माला और साल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।

उसके बाद रोड शो वाहन पर उप मुख्यमंत्री, जिला अध्यक्ष, बिन्दकी विधायक, प्रत्याशी राधा साहू के अलावा अन्य कार्यकर्ता गाड़ी पर सवार होकर राम वाटिका से होते हुए अम्बेडकर चौराहा, उसके बाद गांधी चौराहा होते हुए बजाजा गली, उसके बाद फाटक बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय में समाप्त हुआ। जुलूस में एक अलग जोश और उत्साह कार्यकर्ताओं में दिखा।

रिपोर्ट: अमरदीप त्रिपाठी

ये भी पढ़ें:UP: ड्राइवर को आई नींद की झपकी, खाई में गिरी बस, कई घायल

Related Articles

Back to top button