Uttar Pradesh

UP: सम्राट अशोक का जन्मदिन राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने की मांग को लेकर किया गया पैदल मार्च

अलीगढ़ में सम्राट अशोक महान के जयंती पर राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाए जाने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च बुधवार को अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक आयोजित किया गया। इसकी अगुवाई अति पिछड़ा अधिकार मंच ने किया। इस पैदल मार्च में सम्राट अशोक का चित्र और पोस्टर लेकर नारे लगाए गए। इस दौरान सम्राट अशोक की महानता का भी जिक्र किया गया।

अखंड भारत के निर्माता सम्राट अशोक आज असमानता के घेरे में होने की बात उठने लगी है। देश की सरकारों ने सम्राट अशोक को अनदेखा किया है। अति पिछड़ा अधिकार मंच ने अशोक की महानता को लेकर उमके मान – सम्मान में राष्ट्रीय पर्व के रुप में लागू करने की मांग की है। अति पिछड़ा अधिकार मंच के संरक्षक सतीश चंद्र नायक ने बताया कि सम्राट अशोक की जयंती राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाए।

इसको लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि सम्राट अशोक के प्रतीक चिन्ह को अपना लिया, लेकिन देश की सरकारों ने सम्राटअशोक के महत्व को भूला दिया। जितने भी राजनीतिक दल हैं, वह अपने- अपने महापुरुषों का जन्मदिन मनाते हैं। सम्राट अशोक भी महान थे। उनके विचार और कार्यों को सरकारें अनदेखा करती है।

रिपोर्ट: संदीप शर्मा

ये भी पढ़ें:UP: सड़क दुर्घटना में 4 साल के बच्चे को डम्पर ने रोंदा, हुई दर्दनाक मौत

Related Articles

Back to top button