Uttar Pradesh

UP: सरकारी चावल के अवैध कारोबार को लेकर आपूर्ति विभाग का छापा

अलीगढ़ में खैर तहसील में सरकारी चावल पर छापामार कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि आज डीएम के आदेश पर सप्लाई स्पेक्टर ने छापा मारा। काफी दिनों से सोशल मीडिया पर इस गोदाम का वीडियो वायरल हो रहा था।

बताया जा रहा है कि यह सरकारी राशन का अवैध धंदा  तथाकथित पत्रकार का है सरकारी चावल की सुरक्षा व्यवस्था में कथित पत्रकार लगा रहता है। वही खैर आपूर्ति विभाग की मिलीभगत से अवैध राशन की दुकान पर ताला लगाकर लोग फरार हो गए। आपूर्ति अधिकारी मीडिया से बात करने से कतराते दिखे।

वहीं आपूर्ति अधिकारी पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। जो चावल के अवैध धंधे में लिप्त बताए जाते हैं। आपूर्ति अधिकारी वीर सिंह ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर गोदाम को सील किया है। वीर सिंह ने बताया कि डीएम साहब के यहां से फोन आया है।

चावल लोड हो रहा है। चावल को सील कर दिया गया है। हालांकि यह गोदाम किसका है। उसका भी पता लगाया जा रहा है। जगह के बारे में पता किया जा रहा है।

रिपोर्ट- संदीप शर्मा

ये भी पढ़ें:UP: आकाशीय बिजली की चपेट में आया युवक, हुई मौत

Related Articles

Back to top button