Uttar Pradesh

UP: भांजे पर लड़की भागने का आरोप, मामा को लड़की पक्ष ने मारी गोली

भांजे के द्वारा लड़की भगाने के आरोप में मामा के घर में घुसकर लड़की पक्ष के लोगों ने की मारपीट, लड़की पक्ष के कई लोगों घर मे घुसकर मारपीट की। मारपीट के बाद घर से निकलने के बाद मामा को गोली मार कर किया घायल। घर के एक सदस्य को सर आई गम्भीर चोट। दोनों को ही उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

दरअसल मामला थाना जवा क्षेत्र के रामपुर गांव का है। यहां के रहने वाले एक परिवार का भांजा जो कि अलीगढ़ शहर में रहता था। भांजे पर एक लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगा है। जिसको लेकर गांव में भी तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस बात को लेकर लड़की पक्ष ने लड़के के मामा से  लड़की को बरामद करने की बात कही।

दो दिन के  अंदर लड़की को बरामद कर सोपने की बात कही गयी। लेकिन लड़की बरामद ना होने पर लड़की पक्ष ने लड़के के मामा के घर पहुंच कर मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट करने के बाद चलते समय लड़की पक्ष के लोगों ने गोलियां भी चलाई एक गोली लड़के के मामा के पैर में लग गई।

जिसमें एक अन्य व्यक्ति के गंभीर चोटें भी आई, घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। संबंधित मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:UP: होली के दिन की थी पिटाई, युवक ने दोड़ा दम, शहर में मचा हंगामा

Related Articles

Back to top button