मनोरंजन

Sridevi Biography: फैंस के लिए खुशखबरी, बोनी कपूर बनाएंगे अपनी पत्नी पर बायोपिक

Sridevi Biography: एक्ट्रेस श्रीदेवी एक बेह्तरीन अदाकार थी।एकट्रेस का 24 फरवरी 2018 में निधन हो गया था लेकिन वह आज भी दुनिया के हर शख्स के दिलों पर राज करती है। श्रीदेवी (Sridevi) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस को आज भी भारतीय सिनेमा में मौजूद सबसे बड़ी महिला सुपरस्टार माना जाता है। अब एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने उनके बारे में सोशल मीडिया पर एक अनाउंसमेंट की हैं।

बोनी कपूर ने ट्वीट कर दी जानकारी

निर्माता बोनी कपूर ने अपनी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बायोपिक ‘श्रीदेवी – द लाइफ ऑफ ए लेजेंड’ शीर्षक से घोषित की। निर्माता ने aaj सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की बायोपिक ‘द लाइफ ऑफ ए लेजेंड’ की घोषणा की है। बोनी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर सिर्फ एक शब्द “घोषणा” के साथ खबर साझा की है।

https://twitter.com/BoneyKapoor/status/1623209079694065666?s=20&t=vrMZOUHUNwFmLRdURlBtRg

मीडिया से हुई वार्ता में बोनी कपूर ने कहा कि,’श्रीदेवी प्रकृति की ताकत थीं। वह सबसे खुश थी जब उसने अपनी कला को स्क्रीन पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया, वह एक निडर इंसान भी थी। धीरज कुमार वह हैं जिन्हें वह परिवार मानती थीं। वह एक शोधकर्ता, लेखक और स्तंभकार थे। हमें खुशी है कि वो वह किताब लिख रहे हैं जो उनके असाधारण जीवन के अनुकूल है।’

श्रीदेवी की ‘इंग्लिश विंग्लिश’ चीन में होगी रिलीज़

आपको बता दें कि श्रीदेवी की मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ उनकी पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर चीन में रिलीज होने के लिए तैयार है। 24 फरवरी, शुक्रवार को यह फिल्म पूरे चीन में 6000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में, श्रीदेवी ने शशि गोडबोले, एक भोली, महाराष्ट्रीयन महिला की भूमिका निभाई है। जिसका फिल्म में अंग्रेजी ना आने की वजह से उपहास किया जाता है।

ये भी पढ़ें : ‘मां मुझे आपकी बहुत याद आती है’। जान्हवी कपूर… श्रीदेवी की अनसुनी बातें

Related Articles

Back to top button