ADO ने नई इलेक्ट्रिक बाइक ADO Air की लॉन्च, 16kg की फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक

ADO Air
ADO इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बाइक बनाने वाली कंपनी है जिसने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक ADO Air को लॉच किया है। इस बाइक की खास बात इसका फोल्डेबल डिजाइन और हल्का वजन है। यानि बाइक को फोल्ड करके कही भी ले जाया जा सकता है। इस Air बाइक में 36V की बैटरी लगी हुई है। इसे अर्बन राइडिंग का बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है। तो आइए जानते हैं इसकी कीमत और इसके फिचर्स के बारे में
ADO Air की कीमत अभी तय नही
आपको बता दें कि, ADO ने ADO Air को हल्की इलेक्ट्रिक बाइक के तौर पर लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल का वजन सिर्फ 16 किलोग्राम है। दरअसल, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Indiegigo क्राउडफंडिंग कैम्पेन के जरिए कंपनी इसे जल्द ही अफॉर्डेबल प्राइस में लॉन्च करने की बात कह रही है। यह कैम्पेन 15 फरवरी के लिए निर्धारित है।
आपको बता दें कि अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कंपनी ने अलग-अलग तरह के वर्जन पेश किए हैं। मसलन, अमेरिका और यूरोप जैसे क्षेत्रों के लिए वर्जन भी अलग-अलग होंगे। बाइक को तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिसमें आइवरी, पेसल ब्लू और इंडिगो ग्रे शामिल किया गया हैं।
ADO Air के फीचर्स
इसके फीचर्स की बात करें तो ई-बाइक में IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस पर यूजर स्पीड, नेविगेशन जैसी जानकारी देख सकता है। इसके जरिए हेडलाइट्स को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही यह ऐप सपोर्ट की बात करें तो इसको रिमोट कंट्रोल भी किया जा सकता है। 4-6 घंटे में इसकी बैटरी पूरी तरह से चार्ज हो जाती है।