Bhopal: युवाओं को साधने मुख्यमंत्री करेंगे संवाद

Yuva samagam
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में आज भाजपा युवाओं को एकजूट कर बड़ा आयोजन कर रही है। विधानसभा चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए ये आयोजन करवाया जा रहा है। भाजपा 5 फरवरी को भिंड से विकास यात्रा तो कांग्रेस ग्वालियर में रविदास जयंती पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित करवा रही है। दोनों पार्टी की नज़र बड़े वोट बैंक को लुभाने पर है।
इसी कड़ी में भाजपा युवाओं को अपने पाले में लाने की बड़ी कोशिश कर रही है और भोपाल के जंबूरी मैदान (Jamboree Maidan) में युवा समागम (Yuva samagam) कार्यक्रम करवा रही है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान युवाओं के साथ संवाद करेंगे। इस आयोजन में प्रदेश भर से हजारों युवा शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी।
भाजपा कांग्रेस समेत सभी दल चुनाव को लेकर सक्रिय हो गए है। दोनों ही पार्टी अब कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी लिए चुनाव को नज़दिक देखते हुए तरह-तरह के आयोजन करवाए जा रहे है।
ये भी पढ़े: MP Assembly Election: सिंधिया के गढ़ में कमलनाथ का बड़ा आयोजन