Delhi NCRUttar Pradeshबड़ी ख़बरराज्य

Weather Updates: ठंड में बारिश के साथ ओले का भी सितम, कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट

आमतौर पर मकर संक्राति के बाद ठंड कम होने लगती है, लेकिन इस बार ठंड का तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में लगातार  हो रहा है। बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर भारत में ठंड कहर ढा रही हैं। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तेज ठंड पड़ रही है। दरअसल, दिल्ली सहित उत्तर पश्चिमी भारत में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान है। फिलहाल दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 8 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। राजधानी में 21 जनवरी से एक बार फिर ठंड बढ़ना शुरु हो जाएगी।

बिहार में ठंड का प्रकोप

बिहार के मौसम की बात करें तो पटना शहर में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। सोमवार को पटना का तापमान 7 डिग्री रहा है। पटनावासियों को अभी ठंड से निजात मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे यही हालात बने रहेंगे। सर्द हवाएं चलेंगी और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इन स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावनाएं

मौसम विभाग ने कहा कि 23 और 24 जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम ओलावृष्टि होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button