
Rahul on Life Partner: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आखिरकार बता ही दिया कि उन्हें किस तरह की लड़की चाहिए। राहुल गांधी ने कहा है कि वह शादी के लिए ऐसी लड़की चाहेंगे जिसमें उनकी दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी की खूबियां मिली-जुली हों। उन्होंने एक यू-ट्यूब चैनल के साथ इंटरव्यू में यह बात कही।
राहुल गांधी से उनकी दादी के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, वह मेरे जीवन का प्यार थीं। वह मेरी दूसरी मां थीं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह इंदिरा गांधी जैसी खूबियों वाली किसी लड़की के साथ शादी करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, यह दिलचस्प सवाल है। मैं ऐसी लड़की पसंद करूंगा जिसमें मेरी दादी और मां की खूबियां मिली-जुली हों।
राहुल गांधी ने बताया कि वह एक ऐसे साथी के साथ जीवन व्यतीत करना पसंद करेंगे जिनमें उनकी मां सोनिया गांधी और दादी इंदिरा गांधी दोनों की ही खूबियां हों। उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्हें कोई ‘पप्पू’ बोलता है तो उन्हें बुरा नहीं लगता क्योंकि यह सब दुष्प्रचार का हिस्सा है और ऐसा बोलने वाले अपने आप में परेशान और डरे हुए होते हैं।