खेलबड़ी ख़बर

IPL 2023 Mini Auction: कोच्चि में खिलाड़ियों की नीलामी जारी, जानें कौन सा खिलाड़ी कितने में गया खरीदा

आईपीएल 2023 के लिए कोच्चि में नीलामी जारी है। (IPL 2023 Auction) इस मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को और बेहतर करेंगी। कुल 405 खिलाड़ी नीलामी में शामिल हो रहे हैं। इनमें 273 भारतीय खिलाड़ी हैं।

केन विलियम्सन को गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रुपये में खरीदा है। गुजरात ने विलियम्सन को खरीद कर अपनी टीम को और मजबूत कर लिया है। इसी साल सनराइजर्स हैदराबाद ने विलियम्सन को रिलीज किया था। गुजरात की टीम डिफेंडिंग चैंपियंस हैं।

इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक को हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में खरीदा गया है। हैरी ब्रुक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वह इस आईपीएल में अब तक सबसे महंगे हैं। ब्रुक ने पाकिस्तान सुपर लीग में 48 गेंदों पर शतक जड़ा था।  मयंक अग्रवाल का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

भारत के अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा है। इस साल रहाणे धोनी की टीम से खेलते दिखेंगे। रहाणे का अनुभव चेन्नई के काम आ सकता है।

सैम कुरेन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। वह टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। साथ ही फाइनल में इंग्लैंड के लिए वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। उन्होंने सभी खिलाडियों को पीछे छोड़ते हुए सबसे मंहगे दामों में खरीदा गया है। सैम कुरेन पर 18.50 करोड़ की बोली लगी और वो सबसे हाई रेंज में बिक गए।  

Related Articles

Back to top button