
राजधानी दिल्ली में 17 साल की लड़की पर एसिड अटैक पर बड़े लोगों के बयान आने लगे हैं। लड़की की हालत गंभीर है और उसका इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा लड़की का दोस्त था। हर्षित अग्रवाल और वीरेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सचिन पीड़िता के साथ रिश्ते में था, दोनों के बीच तीन महीन पहले ब्रेकअप गो गया था और लड़की ने लड़के से पूरी तरह बातचीत बंद कर दी थी। जिसके बाद मुख्य आरोपी सचिन ने इस घटना को अंजाम देने की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि सचिन ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (फिल्पकार्ट) से एसिड को मंगाया और हर्षित-वीरेंद्र के साथ मिलकर पीड़ित पर फेंका।
दिल्ली में 17 साल की लड़की पर एसिड अटैक के वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। छात्रा का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसिड अटैक में उसका चेहरा 8 प्रतिशत जल गया है। आंखों में एसिड चले जाने और आंख नहीं खुलने के कारण फिलहाल साफ नहीं है कि उसकी आंख को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं।
वारदात की खबर आते ही ट्विटर पर छा गई बड़े छोटे सभी ने अपनी तरफ से इस वारदात पर कमेंट करने में जुट गए हैं। बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने युवक को सार्वजनिक रूप से फांसी देने की मांग की और ट्वीट कर लिखा कि ऐसे लोगों में अथाह दर्द का डर पैदा करना जरूरी है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। दिल्ली में हर बेटी की सुरक्षा हमारे लिए महत्तवपूर्ण है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने इस मामले पर तत्परता दिखाई और अपनी एक टीम को सफदरजंग हास्पिटल पीड़िता से मिलने के लिए भेजा। राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा का कहना है कि ऐसे हादसों की सबसे बड़ी वजह समाज है। परिवार वाले अपने लड़कों को यह नहीं समझाते हैं कि लड़कियों की कैसे इज्जत करनी चाहिए।