Delhi NCR

अरविंद केजरीवाल ने घोषणा किया जारी, जानें इस बार दिल्ली वासियों को क्या-क्या होगा लाभ

दिल्ली की सियासत में  एक बार फिर से अलग रंग घुलता दिखाई दे रहा है। बता दें कि MCD चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। आज AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का मेनिफेस्टो जारी करते हुए दिल्ली वालों को 10 गारंटियां दी हैं।इतना ही नही इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि हम 10 गारंटी को पूरा करने के लिए काम करेंगे। हम दिल्ली की सड़कों को साफ करेंगे और कचरे के पहाड़ की समस्या का समाधान करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि BJP पहले “शपथ पत्र” लेकर आई थी, फिर उसे कूड़े में फेंक दिया। अब ये “वचन पत्र” लेकर आएं हैं, इसे भी 7 दिसंबर को नतीजों के बाद कूड़े में फेंक देंगे। भाजपा ने केंद्र से धन लाने, दिल्ली को कचरा मुक्त बनाने का वादा किया था लेकिन किया कुछ नहीं। केजरीवाल ने दावा किया कि MCD में इस बार BJP की 20 से भी कम सीटें आयेंगी, कहो तो लिख कर दे देता हूं। केजरीवाल ने कहा कि AAP हमेशा अपने वादे पूरा करती है। भाजपा की नीयत सही नहीं है, वह ‘वचन पत्र’ जारी करती है और फिर पांच साल तक कुछ नहीं करती।

Related Articles

Back to top button