
वैसे तो दीपावली के ठीक दूसरे दिन गोवर्धन की पूजा का त्योहार मनाया जाता है लेकिन इस साल दिपावली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण की वजह से गोवर्धन का त्योहार एक दिन आगे हो गया है। यानी आज 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण की वजह से विभिन्न मंदिरों में होने वाले अन्नकूट महोत्सव को एक दिन टाल दिया गया है। इस खगोलीय घटना के दौरान मान्यता को ध्यान में रखते हुए ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।
आज का ये सूर्य ग्रहण इस साल का अखिरी सूर्य ग्रहण है। जो देश के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा लेकिन ग्रहण ग्रहण के दौरान बहुत सी बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं को सूर्य ग्रहण देखने से मना किया जाता है। आइए जानते हैं इस सूतक काल के दौरान किन किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।
आज साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण यूरोप के कई क्षेत्रों, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका के उत्तर-पूर्वी हिस्सों, पश्चिमी एशिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर और उत्तर हिंद महासागर में आज दिखाई देगा. पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ राज्यों को छोड़कर, भारत के अधिकांश राज्यों में सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा।वर्ष 2022 का लग रहे आखिरी सूर्यग्रहण को लेकर गांव से लेकर शहर तक हर जगह लोगों में खासी उत्सुकता देखी जा रही है। ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी होगा।
इस दौरान हिंदू धर्म में तुलसी दल को पवित्र माना जाता है। इसलिए ग्रहण से पहले ही खाने-पीने की चीजों में तुलसी की कुछ पत्तियां डाल दें, जिससे भोजन में किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव न पड़े और उसे बाद में खा सकें सूतक काल से सूर्य ग्रहण काल के दौरान तक गर्भवती महिलाओं को ये ध्यान में रखना चाहिए कि वो किसी भी तरह की नुकीली चीज, जैसे चाकू, कैंची का इस्तेमाल न करे इसके साथ ही किसी भी तरह की सिलाई-कढ़ाई न करें।
भारत में 1 घंटे से ज्यादा समय तक चलने वाला सूर्य ग्रहण नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, पुणे, जयपुर, इंदौर, ठाणे, भोपाल, लुधियाना, आगरा, चंडीगढ़ उज्जैन जैसे शहरों में एक घंटे से अधिक समय तक दिखाई देगा। मथुरा, पोरबंदर, गांधीनगर, सिलवासा, सूरत और पणजी, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई लखनऊ, कानपुर, नागपुर, विशाखापत्तनम, पटना, मंगलुरु, कोयंबटूर, ऊटी, वाराणसी और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में एक घंटे से भी कम समय तक ग्रहण दिखाई देगा। हालांकि पूर्वोत्तर के कई क्षेत्रों जैसे आइजोल, डिब्रूगढ़, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, सिलचर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सूर्य ग्रहण बिल्कुल भी नहीं देखा जा सकेगा।
देश के इन बड़े शहरों में इतने बजे दिखेगा सूर्यग्रहण
दिल्ली – 4.29 बजे
मुंबई – 4.49 बजे
बैंगलोर – शाम 5.12 बजे
कोलकाता – शाम 4.52 बजे
चेन्नई – 5.14 बजे
भोपाल – शाम 4.42 बजे
हैदराबाद – शाम 4.59 बजे
कन्याकुमारी – शाम 5.32 बजे