
Congress List Himachal Pradesh: मंगलवार देर रात कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों (Himachal Chunav) के लिए 46 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पांच नए चेहरों सहित तीन महिलाओं पर कांग्रेस ने दांव खेला है। 22 सीटों पर अभी भी पेच फंसा है। इनकी सूची बुधवार यानि आज जारी होने के आसार हैं। पहली सूची में प्रतिभा वीरभद्र सिंह गुट के अधिकतर नेता शामिल है। कांग्रेस ने पहले प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा से बाजी मार ली है। 50 वर्ष से कम आयु के 15 प्रत्याशियों को पार्टी ने टिकट दिया है।
जानें किसे कहां से मिला टिकट
विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी का नाम
ज्वाली प्रो. चंद्र कुमार
जसवां परागपुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया
ज्वालामुखी संजय रत्न
नगरोटा बगवां रघुवीर सिंह बाली
शाहपुर केवल सिंह पठानिया
धर्मशाला सुधीर शर्मा
पालमपुर आशीष बुटेल
बैजनाथ किशोरी लाल
लाहौल स्पीति रवि ठाकुर
कुल्लू सुंदर ठाकुर
बंजार खीमी राम
सुंदरनगर सोहन लाल ठाकुर
सराज चेतराम ठाकुर
द्रंग कौल सिंह ठाकुर
मंडी चंपा ठाकुर
बल्ह प्रकाश चौधरी
भोरंज सुरेश कुमार
सुजानपुर राजेंद्र सिंह राणा
बडसर इंद्रदत्त लखनपाल
नादौन सुखविंद्र सिंह सुक्खू
हरोली मुकेश अग्निहोत्री
ऊना सतपाल रायजादा
झंडूता विवेक कुमार
घुमारवीं राजेश धर्माणी
श्रीनयना देवी रामलाल ठाकुर
अर्की संजय अवस्थी
दून रामकुमार चौधरी
सोलन धनीराम शांडिल
कसौली विनोद सुल्तानपुरी
पच्छाद दयाल प्यारी
नाहन अजय सोलंकी
श्री रेणुकाजी विनय कुमार
शिलाई हर्षवर्धन चौहान
चौपाल रजनीश किमटा
ठियोग कुलदीप सिंह राठौर
कसुम्पटी अनिरुद्ध सिंह
शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह
जुब्बल कोटखाई रोहित ठाकुर
रामपुर नंदलाल
रोहड़ू मोहनलाल ब्राक्टा
चुराह यशवंत सिंह खन्ना
चंबा नीरज नैयर
डलहौजी आशा कुमारी
भटियात कुलदीप सिंह पठानिया
नूरपुर अजय महाजन
कांग्रेस ने 46 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी
कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्रियों में कौल सिंह ठाकुर, सुधीर शर्मा, प्रकाश चौधरी और चंद्र कुमार चौधरी को फिर से मौका दिया गया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए कांगड़ा (Himachal Chunav) के विधायक पवन काजल और नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा की सीट पर अभी प्रत्याशी तय नहीं किए गए हैं। परिवारवाद के आरोपों से घिरने के बावजूद कांग्रेस ने ऐसे जिताऊ प्रत्याशियों पर भी दांव खेला हैं, जो स्थापित नेताओं की संतान हैं।