Uttar Pradesh

मऊ में घाघरा नदी के किनारे मिला चांदी का 53 किलो का शिवलिंग, बना रहस्य का विषय

सावन का पवित्र माह चालू हो गया है और इसी के साथ कई स्थानों पर बाबा भोलेनाथ की कृपा दृष्टि की खबर सामने आती ही रहती है। कई जगहों पर ऐसा कुछ होता है जिसे सुनकर और देखकर सभी कोई स्तब्ध भी हो जाते है। ठीक ऐसी ही खबर उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से सामने आ रही है। बता दें मऊ जनपद के दोहरीघाट में सावन के महीने में भगवान शिव को अतिप्रिय माना जाता है और इसलिए सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना का भी विशेष महत्व है। इसी बीच दोहरीघाट कस्बे के रामघाट पर शनिवार को घाघरा नदी में 53 किलो वजन चांदी का शिवलिंग मिलने को लोग चमत्कार मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CISCE ICSE Result 2022: आज जारी होंगे ICSE 10वीं बोर्ड के परिणाम, ऐसे चेक करें मार्कशीट

53 किलो के चांदी का शिवलिंग

खबर उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद की है जहां उस वक्त लोग हैरान हो गए जब अचानक 53 किलो वजन चांदी का शिवलिंग नदी किनारे मिला। बता दें इस शिवलिंग को अलौकिक बताया जा रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार दोहरीघाट कस्बे के भगवानपूरा निवासी राम मिलन साहनी शनिवार को नदी किनारे बर्तन धूल रहे थे। तभी उन्हें नदी में कुछ चमकता हुआ दिखाई दिया। राम मिलन साहनी ने पास जाकर देखा तो चमकती हुई चीज शिवलिंग थी। नदी में चांदी का शिवलिंग मिलने की खबर आस पास के लोगों मे फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई।

राम मिलन साहनी ने शिवलिंग को नदी से बाहर निकालकर उसकी विधिवत पूजा पाठ किया। इसके बाद शिवलिंग को दोहरीघाट थाने को सौप दिया। समाचार लिखे जाने तक शिवलिंग थाना में रखा हुआ था। वहीं स्थानीय लोगों ने इस 53 किलो के चांदी के शिवलिंग की कीमत लगभग 35 हजार रुपए आंकी है।

यह भी पढ़ें: गर्मी से राहत! दिल्ली NCR के कई इलाकों में अगले 5 दिन बारिश के आसार

Related Articles

Back to top button