Advertisement

Delhi में जारी है भीषण गर्मी का सितम, रविवार को पारा पहुंचा 47 डिग्री के पार

Share
Advertisement

Weather Update: देश की राजधानी Delhi में फिर मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया है। बता दें रविवार के दिन दिल्ली के आसमान से मानो आग बरस रहा हो। इसके साथ ही शनिवार को ही मौसम विभाग द्वारा दिल्ली के तापमान को लेकर चेतावनी पहले ही दे डाली थी। मौसम विभाग की माने तो Delhi का आज Maximum Temperature 45 डिग्री तक दर्ज किया गया है। वहीं दिल्ली में रविवार के दिन Maximum Temperature 47 डिग्री तक दर्ज किया गया था। रविवार के दिन दिल्ली के अंदर भीषण गर्मी और लू चलने कि वजह से पूरे दिन मौसम गर्म देखने को मिला। IMD(भारतीय मौसम विज्ञान विभाग) ने बताया की दिल्ली में इस सप्ताह के अंत तक अधिक्तम पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Advertisement

https://twitter.com/WeatherNDelhi/status/1533756807570673665?t=w8XqkeRz8pOpeDKcdKw75g&s=19

रविवार बना सबसे गर्म दिन

राजधानी Delhi में चिलचिलाती गर्मी और कड़ी धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रखा था। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। ऐसे में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में अगले 24 घंटों तक आसमान साफ रहेगा लेकिन लोगों को जरा भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगा। ऐसे में मंगलवार को मौसम साफ रहने के कारण अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: निर्माताओं का बड़ा ऐलान सिनेमाघरों के अंदर मात्र 100 रुपयों में देखें नुसरत भरूचा की फिल्म ‘Janhit Mei Jaari’  

भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली के लोग

देश की राजधानी Delhi रविवार के मुताबिक आज थोड़ा कम गर्म बताई जा रही है। रविवार को भीषण गर्मी के कारण लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहा था। तो वहीं उसके आसपास के इलाकों का तापमान भी मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के मुंगेशपुर में रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं पीतमपुरा में 46.2 डिग्री, जफरपुर में 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *