Instagram ने लाया एक और नया फीचर, अब Stories में Link कर सकते है ऐड

Share

दुनियाभर में सबसे ज्यादा लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आज जुड़े हुए है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें Instagram ने लोगों के लिए नए फीचर को लॉन्च कर दिया है। Instagram ने अपने ऐप में ‘Add Your’ फीचर को जोड़ दिया है। इस फीचर के जुड़ जाने से लोग अपनी स्टोरी का लिंक अब शेयर कर सकते है।  इस फीचर से Add Your स्‍टिकर लगाकर अपनी स्‍टोरी लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मुंबई के मुक्तिधाम श्मशान में कल होगा KK का अंतिम संस्कार, बॉलीवुड में शोक की लहर

इससे पहले यह सुविधा केवल एक निश्चित फॉलोवर्स वाले अकाउंट पर या वेरिफाई अकाउंट पर ही दिया गया था। हालांकि अब Instagram ने सभी अकाउंट के लिए स्टोरीज़ में लिंक जोड़ने के फीचर को पेश कर दिया है। स्टोरी में लिंक जोड़ने के लिए यूज़र्स के पास कोई भी अकाउंट हो सकता है, चाहिए बिज़नेस या क्रिएटर प्रोफ़ाइल है। हालांकि इससे पहले ये स्टोरी में लिंक लगाने की अनुमती सिर्फ उन्हीं यूज़र्स को थी जिनके फॉलोअर्स दस हजार से ज्यादा होते थे।

Stories में लिंक लगाने से फॉलोअर्स बढ़ाने में मदद

बता दें Instagram पर किसी भी स्टोरीज में लिंक लगाने से यूजर को फॉलोअर्स बढ़ाने में मदद मिलती है। Instagram पर लिंक लगाने से आप पता कर सकते है कि आपके कितने फॉलोअर्स है। और उसे कैसै बढ़ाना है ये सब आप तलाश कर सकते है। इसके लिए आपको अपने Instagram ऐप ओपेन करना होगा। फिर आपको स्टोरी वाले स्केशन में जाकर स्टोरी लगानी होगी। इसके बाद स्क्रीन पर आपको कई ऑप्शन भी दिखाई देंगे। इसमें स्टिकर वाले आइकन को क्लिक कर आप किसी भी स्टिकर को स्लेकट कर सकते है। अब आपके स्क्रीन पर एक बॉक्स बनकर आ जाएगा, जैसा कि आप Gif, या फिर किसी को Mention करते है. उसमें वह लिंक डालें, जिसे ऐड करना चाहते हैं। उसके बाद Done  पर क्लिक करने से स्टोरी पर लिंक एड हो जाएगी।