बड़ी ख़बर

Yamuna Expressway Accident: अज्ञात वाहन से टकराई कार, मौके पर 7 की मौत

मथुरा जिले के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हासदा हो गया है। जहां पर एक वैगनआर कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के मौके पर 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 3 महिलाएं, 3 पुरुष और एक बच्चा शामिल है।
हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये हादसा यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 68 पर हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी।

दरअसल, ये हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 68 पर हुआ। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में दो लोग घायल हुए है।

यह भी पढ़े Road Accident: कासगंज में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और टेंपो की टक्कर में 7 लोगों की मौत

पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर सभी कार सवारों को काफी मशक्कत के बाद निकाल दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं सात शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए परिजनों को सूचना दी है। इस मामले में एसपी (ग्रामीण), श्रीश चंद्र ने कहा, ‘तीन महिलाओं, तीन पुरुषों और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक पुरुष अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें: http://Gonda News: गैंगरेप… अश्लील वीडियो… मारपीट…लेकिन UP पुलिस ने दर्ज किया छेड़खानी का केस

यह भी पढ़ें: Ayodhya Road Accident: बारात से लौट रही कार नहर में गिरी, 3 युवक की मौत

Related Articles

Back to top button