Delhi NCR

BJP ने पार की भ्रष्टाचार की सारी हदें, आदेश गुप्ता के करीबियों ने बनाया फर्जी NGO: मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodiya) ने बीजेपी (BJP) पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक NGO ‘ड्राप इन ओसियन’ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के करीबी कार्यकर्ताओं की एक टीम हैं, जो NGO के रूप में काम कर रही है। यह NGO कहां क्या काम कर रहा है कुछ पता नहीं है। MOU में इस NGO की कोई जानकारी नहीं है कि इसने क्या काम किए हैं।

BJP ने अधिकारियों को NGO के लिए CSR फंड इकट्ठा करने के लिए किया मजबूर

उपमुख्यमंत्री (Manish Sisodiya) बोले केवल एक MOU पर हस्ताक्षर किए हैं कि ये CSR का पैसा लाएगी। इसमें यह भी नहीं लिखा है कि अधिकारी दिलवाएंगे CSR का पैसा। अधिकारियों की कमेटी बना दी गई कि अधिकारी CSR का पैसा दिलाएंगे। अधिकारी अब बाज़ार में व्यापारियों को धमका रहे हैं कि इस NGO को पैसा दो। दिल्ली नगर निगम अपने अफसरों से उगाही करवा रहा है कि इनके NGO को CSR का पैसा दिया जाएं वो भी स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड लगाने के नाम पर।

NGO का नहीं है कोई office

आगे उन्होनें कहा BJP ने पार की भ्रष्टाचार की सारी हदें आदेश गुप्ता के करीबियों ने बनाया फर्जी NGO- “Drop In Ocean” MCD ने स्कूलों के डिजिटलीकरण के लिए NGO के साथ MoU Signs किया BJP ने अधिकारियों को NGO के लिए CSR फंड इकट्ठा करने के लिए मजबूर किया NGO का कोई office नहीं है।

आदेश गुप्ता के करीबियों ने बनाया फर्जी NGO- “Drop In Ocean”

इससे पहले आप के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक (Durgesh Pathak) ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने एमसीडी में भ्रष्टाचार के कई नए-नए तरीके इज़ात किए। भाजपा ने एमसीडी के स्कूलों के काम का टेंडर एक ऐसे एनजीओ को दे दिया जिसका ना तो कोई नामोनिशान मौजूद है और ना ही वह फंड इकट्ठा करने में सक्षम है। उसपर बीजेपी ने एमसीडी के अधिकारियोंको फंड जमा करने का आदेश दे दिया। जबकि ऐसे कामों के लिए एनजीओ खुद फंड इकट्ठा करता है। 

Related Articles

Back to top button