
नई दिल्लीः उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में भीषण ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में अब से मौसम ने करवट ले ली है। जहां सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश (Delhi NCR RainFall) का दौर जारी है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने भी देश के तमाम हिस्सों में वर्षा होने की संभावना जताई है।
आपको बता दें दिल्ली में एनसीआर में देर रात से ही तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक 20 से 30 किलोमीटर की हवा की रफ्तार के साथ हल्की बारिश दिल्ली के तमाम इलाकों यानी हिंडन एयर फोर्स, लोनी देहात, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, इंदिरापुरम, गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में होगी।
मौसम के बदलते मिजाज के चलते दिल्ली में सुबह घंना कोहरा भी देखा गया। इसके अलावा मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर जानकारी दी है कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिसकी वजह से राजधानी जिससे राजधानी में अधिकतम तापमान गिरकर 19 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
मालूम हो कि मौसम विभाग ने कल यानी शुक्रवार के लिए भी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को दिन के समय घने बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं भी चलती रहेंगी। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।