Uttar Pradeshराजनीतिराज्य

मेरठ दौरे पर पहुंचे CM योगी ने किया मजहबी दंगों और राम मंदिर का जिक्र

यूपी चुनाव को लेकर पार्टियां जोरो शोरो से प्रचार प्रसार में लगी हुई हैं। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मेरठ शहर में हैं। मेरठ में उन्होंने पिछली सरकारों पर यहां का विकास रोकने का आरोप लगाया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, मेरठ में मुझे फिर से आने का सौभाग्य मिल रहा है। जनता जनार्दन के भरोसे से नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के हमारे प्रयास अवश्य सफल होंगे।

भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने एक्सप्रेस-वे बनाकर दिल्ली से मेरठ की यात्रा अवधि को 4 घंटे से कम करके 40 मिनट कर दिया है। सपा और बसपा बताएं कि उनके समय में यह क्यों नहीं हुआ?

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1486938699997016067?s=20&t=BMMPj7N_tp6EU6C1ofqMoA

उन्होंने कहा, मेरठ, जो 5 वर्ष पूर्व मजहबी दंगों की आग में झुलसता था। कर्फ्यू के कारण लोग घरों में कैद रहने को विवश थे। आज यहां समृद्धि के नए मानक स्थापित हो रहे हैं। बेटियां सुरक्षित हैं और मातृशक्ति का सम्मान है। रंगदारी मांगने वाले अब जान की भीख मांग रहे हैं। फर्क साफ है..

योगी ने कहा, वे थे तो… राम भक्तों पर गोलियां चलीं। शिवभक्त कांवड़ियों की यात्राएं रद्द हुईं। सैफई महोत्सव के कारनामे हुए। हम हैं तो… श्री रामलला विराजमान का स्वप्न साकार हुआ। शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई। ‘दीपोत्सव’, ‘रंगोत्सव’ उत्तर प्रदेश की पहचान बने।

Related Articles

Back to top button