Delhi NCR

Delhi Weather Update: धुंध और कोहरे से कम विजिबिलिटी का दौर जारी, राजधानी में आज के लिए यलो अलर्ट

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की ठंड़ (Delhi NCR Cold) से नया रिकॉर्ड बनता ही जा रहा है। इस ठंड़ के दौर से मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने और कोहरा के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस से लुढ़क कर 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछले नौ साल में अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1486544677473964042?s=20

इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया है। मालूम हो कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी कर कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि सप्ताह के अंत तक भीषण सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1486423873931595777?s=20

मालूम हो कि धिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में धुंध और कोहरे से ठंड़ का सितम जारी है। इस बीच कड़ाके की ठंड़ से बचने के लिए बेघर लोग रात में रैन बसेरों में सहारा ले रहे है। इस बीच बेघर लोग भीषण ठंड से बचने के लिए रैन बसेरों का सहारा ले रहे हैं। जहां लोगों को हर संभव चीज उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button