
लखनऊ: BSP प्रमुख मायावती ने कहा कि भाजपा व सपा जनता को जो वादे कर रही हैं वे काम उन्होंने यहाँ अपनी सरकार के रहते हुए क्यों नहीं किए? कांग्रेस भी महिलाओं को 40% टिकट व स्कूटी आदि देने के जो वादे कर रही है वे काम इन्होंने उन राज्यों में क्यों नही किए जहाँ इनकी सरकारें हैं? यह सोचने की बात है।
इसी के साथ मायावती ने आगे कहा कि यूपी में खासकर भाजपा, सपा, कांग्रेस आदि के द्वारा प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगाई जा रही है, जिनको सत्ता में आने के बाद अधिकांशः भुला दिया जाता है। अभी तक का यही इतिहास रहा है। जनता इनसे सतर्क रहे।
जनता को सावधान करते हुए आगे उन्होनें कहा कि भाजपा, सपा और कांग्रेस हमेशा से ही लोगों को झूठे वादे करते आई है। लेकिन देश के लोगो को इनसे सावधान रहना होगा। कांग्रेस पर वार करते हुए मायावती ने कहा कि जो वादे कांग्रेस 40% टिकट व स्कूटी आदि देने के कर रही है वो अभी तक वहां क्यों नही किया जहां उनकी सरकारें है। आपको बता दें कि 2022 के चुनाव को लेकर हर पार्टी अपने पूरे जोर-शोर से लगी हुई है।