Other StatesUttarakhandराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

लखीमपुर केस: राहुल, प्रियंका ने की केंद्रीय राज्य मंत्री के इस्तीफ़े की मांग, कहा- उनको न हटाना न्याय प्रक्रिया में बाधा

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर इशारों-इशारों में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफ़े की मांग की है। लखीमपुर की हिंसक घटना में चार किसानों समेत आठ लोगों मारे गए थे।

आरोप है कि केंद्रीय मंत्री के बेटे ने कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों को अपनी कार से कुचल दिया था। फिलहार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

लेकिन कांग्रेस, सरकार पर निशाने साधने से पीछे नहीं हट रही है।

राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट के जरिए लिखा, “इस मंत्री को बर्खास्त ना करके भाजपा न्याय की प्रक्रिया में बाधा डाल रही है। केंद्र सरकार ना तो किसानों की परवाह करती है, ना ही हत्या के शिकार भाजपा कार्यकर्ताओं की।”

इसके साथ ही राहुल की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी केंद्रीय मंत्री के इस्तीफ़े की मांग की है।

अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ में मौन विरोध कर रही प्रियंका ने कहा, “मंत्री का बेटा किसानों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार. क्या अब भी मंत्री को अपने पद पर बने रहने का है अधिकार? निष्पक्ष जांच और न्याय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री की बर्खास्तगी जरूरी है.@narendramodiजी अपने मंत्री को संरक्षण देना बंद करिए।”

Related Articles

Back to top button