धर्मराशिफल

आज है भाद्रपद मास की पूर्णिमा, मिथुन और कर्क राशि को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें अपना राशिफल

राशिफल:  सोमवार को किस राशि का क्या है हाल और कौन सी राशि को करना पड़ सकता है दिक्कतों का सामना, जानें अपना आज का राशिफल। आपको बता दें कि 20 सितंबर को भाद्रपद मास की पूर्णिमा है। इसी दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत भी हो जाती है।

मेष राशि वालों के लिए दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी रुके धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे।

वृष वाले व्यक्ति आज के दिन वस्त्रों आदि पर खर्च कर सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं।

मिथुन राशि – आज आपका अचानक से आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। परिवार में शान्ति‍ के प्रयास करें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि वाले ध्यान रखें कि आपके कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

सिंह राशि आप थोड़ा बातचीत में संयम रहें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button