बड़ी ख़बरराष्ट्रीयलाइफ़स्टाइलस्वास्थ्य

Weight Loss Tips: अगर जल्दी कम करना चाहते हैं अपना वजन तो डाइट में इन चीजों को जरुर शामिल करें

नई दिल्ली। आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में हम अपने खान-पान और स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते है। इसकी वजह से अक्सर हमारा स्वास्थ्य खराब हो जाता है।

हम भागती-दौड़ती जिंदगी में अक्सर अपनी पोषण को थाली से बाहर कर देते है। इसकी वजह से हम कई बीमारियों के शिकार हो जाते है।

जरुरत है संतुलित भोजन करने की और स्वस्थ्य रहने की।

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे है जिससे आपके शरीर को पोषण भी मिलेगा और आपका वजन नियंत्रित भी रहेगा।

सबसे पहले बता दें कि यदि आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं और स्वस्थ्य रहना चाहते है तो अपनी डाइट में पोटेशियम से भरी चीजों को शामिल करें। ये आपके शरीर में पोषण भी देगी और वजन को नियंत्रित भी रखेगी।

 जानिए क्या हैं पोटेशियम के फायदे

पोटेशियम खाने से आपका ब्लड प्रेशर सही रहता है, नर्व फंक्शन सही तरीके से करते हैं। साथ ही इससे शरीर के सभी सेल्स को पोषक तत्व मिलते हैं।

इतना ही नहीं वेट लॉस के लिए की जाने वाली एक्सरसाइज के लिए यह मसल्स के फंक्शन को भी बढ़ाता है और आपकी रिकवरी में भी मदद करता है। एक स्वस्थ्य व्यक्ति को एक दिन में जितने पोटेशियम की जरुरत होती है वे आमतौर पर इतनी नहीं लेते।

तो आईए जानते हैं कुछ फूड आइटम्स के बारे में जिनमें पोटेशियम प्रचूर मात्रा में होती है।

केला –

केले में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम पाई जाती है। इसके साथ ही इसमें फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं जो कि आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। केले खाने के बाद बहुत देर तक भूख नहीं लगती और पेट भरा महसूस होता है।

नारियल पानी –

नारियल पानी न केवल जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को देता है बल्कि हाइड्रेशन में भी ये हेल्प करता है।

खूब सारा एक्सरसाइजेस करने के बाद नारियल पानी पीने से आपके शरीर के खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट वापस से मिल जाएंगे। बता दें कि इस नेचुरल ड्रिंक में पोटेशियम के साथ ही मैगनिशियम, कैल्शियम, सोडियम भी मौजूद होते हैं।

पालक –

पालक में भी पोटेशियम पाया जाता है। इसे किसी भी प्रकार से अपनी डाइट में शामिल करें और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के साथ ही आयरन, फॉलिक एसिड, मिनरल्स का भी लाभ उठाएं। सौ ग्राम पालक में करीब 1406 मिलिग्राम पोटेशियम पाया जाता है।

राजमा –

राजमा एक ऐसा फूड आइटम है जिसमें प्रोटीन और पोटेशियम दोनों भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इसे आप अपने डाइट में शामिल जरुर शामिल करें।

Related Articles

Back to top button