Delhi NCROther Statesराष्ट्रीय

Delhi Weather News: दिल्ली में कई जगहों पर हुई जोरदार बारिश, 10 सितंबर तक लगातार बारिश के आसार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में दोपहर एक बजे के बाद से जोरदार बारिश हुई है जिससे मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली के दिलशाद गार्डेन और दिलशाद कॉलोनी में कुछ देर तक जोरदार बारिश हुई। बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है।

दूसरी ओर जोरदार बारिश से सड़कों पर जलजमाव हो गया है। साथ ही जलजमाव के कारण कई जगहों पर जाम लग गया है। इस दौरान गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही थीं। वहीं, रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में रविवार की सुबह की शुरुआत 86 फीसदी आर्द्रता के साथ हुई। इस वजह से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया गया। दोपहर के बाद कुछ इलाकों में बारिश से मौसम में बदलाव देखा गया। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को दिन में भी दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया था। आपको बता दें कि बीते शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शाम को आसमान हुआ साफ

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्‍ली सहित एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में आगामी 10 सितंबर तक हल्‍की बारिश की संभावना जताई गई है। वैसे आज की सुबह की शुरुआत सूरज निकलने के साथ हुई थी, लेकिन दोपहर बाद कई इलाकों में तेज बारिश हुई। दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को भी हल्की बारिश हुई थी।

Related Articles

Back to top button