Other Statesराष्ट्रीय

पुणे: गोलगप्पे को लेकर पति से हुआ घमासान फिर..महिला ने की खुदकुशी- पुलिस

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से एक अजीब घटना सामने आई है। अबतक हमने कई तरह के पति- पत्नी के झगड़े सुने थे लेकिन यह घटना वास्तव में चौंकाने वाला है।

दरअसल, घटना कुछ ऐसा है कि पति अपनी पत्नी के बिना इजाजत के घर पर गोलगप्पे ले आया। इस बीच पत्नी ने घर पर खाना बना लिया था। अब इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। इतना ही नहीं, गुस्से में महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी मौत हो गई।

पति और पत्नी के बीच हुआ झगड़ा

 बता दें कि पुलिस ने बुधवार को बताया कि पति बिना बताए ‘पानी पूरी’ यानि की गोलगप्पे  घर ले आया था, वहीं महिला ने पहले ही खाना बना लिया था, जिसको लेकर उनके बीच काफी झगड़ा हुआ।

मामले में पुलिस ने बताया कि महिला प्रतीक्षा सरवडे की 2019 में गहिनीनाथ सरवडे के साथ शादी हुई थी और दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था।

वहीं, भारती विद्यापीठ थाने की एक अधिकारी ने बताया कि, ‘बीते शुक्रवार को पत्नी को बिना बताए उसका पति घर पर ‘पानी पूरी’ ले आया था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया क्योंकि महिला ने पहले ही खाना बना लिया था। अगले दिन महिला ने कथित तौर पर कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। हालांकि महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।’ इस मामले में पुलिस ने सोमवार को महिला के पति के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतका की पहचान प्रतीक्षा सरवडे के रूप में की गई है। वह अंबेगांव पठार स्थित घर में 18 महीने के बच्चे और पति के साथ रहती थी। महिला के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने गहीहीनाथ को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था और मंगलवार को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं, सीनियर इंस्पेक्टर जगन्नाथ कालसकर ने बताया कि, ‘ऐसा पता चला है कि 2019 में हुई शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था।’

Related Articles

Back to top button