Pune News : पुणे के एक प्रसिद्ध स्कूल के 84 छात्र दुबई में फंस गए हैं. जिनमें 80 छात्र और 4 शिक्षक शामिल हैं. पुणे के एक जाने-माने स्कूल के सभी छात्र सुरक्षित हैं. विदेश मंत्रालय, पुणे के छात्र को जल्द से जल्द भारत वापस लाने की कोशिश कर रहा है.
आपकों बता दें कि ये छात्र “स्टडी विजिट” के लिए दुबई गए थे. कॉलेज ने अपील की है कि कृपया घबराएँ नहीं, छात्रों को जल्द से जल्द उनके देश वापस लाया जाएगा. वहीं, सिविल एविएशन मंत्रालय भी छात्रों को सुरक्षित रूप से वापस लाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है.
ईरान की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई
ईरान का दुबई से कोई विवाद नहीं है लेकिन यह ईरान की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई है. 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए, जिनमें ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई और तेहरान समेत अन्य क्षेत्रों में व्यापक नुकसान हुआ. इसके जवाब में ईरान ने इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए और मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.
मेरिका के कई महत्वपूर्ण सैन्य अड्डे
ईरान ने दुबई में हमले इसलिए शुरू किए क्योंकि UAE खासकर दुबई, में अमेरिका के कई महत्वपूर्ण सैन्य अड्डे हैं, जैसे अल-धफ्रा एयर बेस. ईरान ने इन्हें अमेरिकी संपत्ति मानकर निशाना बनाया. ईरान ने UAE पर 137 बैलिस्टिक मिसाइलें और 209 ड्रोन दागे (UAE रक्षा मंत्रालय के अनुसार), जिनमें से अधिकांश मिसाइलोंको इंटरसेप्ट किया गया. हालांकि कुछ मिसाइल/ड्रोन के मलबे से दुबई में विस्फोट हुए और नुकसान पहुंचा.
जॉर्डन जैसे देशों पर भी हमले किए
इसी तरह ईरान ने कतर, बहरीन, कुवैत और जॉर्डन जैसे देशों पर भी हमले किए हैं, क्योंकि ये सभी अमेरिका की सैन्य मौजूदगी वाले देश हैं. वास्तव में ईरान जिन स्थानों पर हमला कर रहा है, उनमें से अधिकांश से उसका सीधे कोई विवाद नहीं है. यह केवल अमेरिकी सहयोगियों पर दबाव बनाने की रणनीति है. हालात तनावपूर्ण है और किसी को नहीं पता कि ये हमले कब थमेंगे या कितने दिन तक जारी रहेंगे. इन हमलों से मध्य पूर्व में भय का महौल बन गया है और आम जनता डरी हुई है.
ये भी पढ़ें – अमृतसर में नशा व अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 आरोपी हेरोइन और पिस्तौल सहित गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









