Delhi NCRराष्ट्रीय

75 वर्षीय रिटायर्ड आर्मी कैप्टन से 65 लाख की ठगी, 38 दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट

Dwarka Digital Arrest : द्वारका में एक 75 वर्षीय रिटायर्ड आर्मी कैप्टन, नंदन सिंह से साइबर ठगों ने 65 लाख रुपये की ठगी की। ठगों ने पहले उन्हें परिचित बनकर फोन किया और ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर पैसे ट्रांसफर करने को कहा। ठगों ने खुद को सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर नंदन सिंह को डराया और कहा कि उनका नाम एक गंभीर मामले में जुड़ा है।

बैंक में जमा अपनी एफडी तुड़वाई

बुजुर्ग ने उनकी बातों में आकर बैंक में जमा अपनी एफडी तुड़वाई और कई बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए। ठगों ने अपनी ठगी को अगले 38 दिनों तक जारी रखा और भारी रकम ऐंठ ली। जब नंदन सिंह ने और पैसे देने से इनकार किया, तो ठगों ने धमकी दी और 4.70 लाख रुपये की मांग की। आखिरकार, उनकी बेटी ने मामले की जांच शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दिया है।

बुजुर्ग को इसलिए नहीं हुआ शक

द्वारका में रहने वाले रिटायर्ड कैप्टन नंदन सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उनके फोन पर एक इंटरनेशनल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को “कुलदीप” बताया। इसी नाम का एक व्यक्ति करीब एक साल पहले उनके घर में किराएदार रह चुका था, इसलिए बुजुर्ग को शक नहीं हुआ। कॉलर ने कहा कि वह जल्द भारत लौटने वाला है और विदेश से कुछ पैसे भेजना चाहता है। भरोसा जीतने के लिए उसने निजी बातें भी बताईं, जिससे नंदन सिंह को लगा कि वह वही पुराना किराएदार है।

द्वारका में रिटायर्ड आर्मी कैप्टन से साइबर ठगी के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। ठगों ने पहले परिचित बनकर भरोसा जीता, फिर झूठी कहानियां गढ़कर और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर लाखों रुपये ऐंठ लिए।

दुकानदार के जरिए रकम ट्रांसफर

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साइबर ठगी के पीछे अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। ठगों ने कई बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए और विदेशी नंबरों से कॉल भी की। जांच में यह भी सामने आया कि पूरी रकम एक स्थानीय दुकानदार के जरिए ट्रांसफर करवाई गई थी, जिससे मामले की साजिश और गहरी होने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, ईमेल या मैसेज पर भरोसा न करें और संदिग्ध स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाने से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, यात्रियों पर लग सकता है रजिस्ट्रेशन चार्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button