INDW vs ENGW टेस्ट के पहले दिन बने 3 धांसू रिकॉर्ड, 88 साल बाद हुआ ऐसा

INDW vs ENGW भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। एकमात्र टेस्ट का आयोजन नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है। भारत ने गुरुवार (14 दिसंबर) को टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। स्टंप्स के समय तक भारत ने 94 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 410 रन जुटाए। डेब्यूटेंट सुभा सतीश (76 गेंदों में 69 रन, तीन चौके) और जेमिमा रोड्रिग्स (99 गेंदों में 68 रन, 11 चौके) ने अर्धशतकीय पारी खेली। मैच के पहले दिन तीन धांसू रिकॉर्ड बने।
INDW vs ENGW शुभा के तूफानी कमाल ने मंधाना को पछाड़ा
सुभा ने तूफानी कमाल के जरिए स्मृति मंधाना को पछाड़ा। वह महिला टेस्ट क्रिकेट में तीसरी सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। शुभा ने 49 गेंदों में पचासा कंप्लीट किया। वहीं, मंधाना ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के सामने 51 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। इस लिस्ट में टॉप पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी संगीता दबीर हैं, जिन्होंने 1995 में इंग्लैंड के सामने 40 गेंदों में 50 रन बनाए थे। उनके बाद इंग्लैंड की नेट साइवर-ब्रंट का नंबर पर हैं। ब्रंट ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 48 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
88 साल बाद टुटा रिकॉर्ड
बता दें कि महिला टेस्ट इतिहास में दूसरी बार मैच के पहले दिन 400 से अधिक रन बने हैं। 88 साल पहले आखिरी बार ऐसा हुआ था। 1935 में न्यूजीलैंड महिला बनाम इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच के पहले दिन 475 रन बने थे। वहीं, भारत ने महिला टेस्ट के पहले दिन दूसरा हाईएस्ट टीम स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस फेहरिस्त में शीर्ष पर इंग्लैंड है, जिसने 1935 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहले दिन 431/4 का स्कोर बनाया था।
ये भी पढ़ें-India Tour South Africa: टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे मोहम्मद शमी, बाहर होने की वजह आई सामने