Maharashtra में 12वीं का पेपर लीक, सोशल मीडिया पर फोटो हुआ वायरल

महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 12वीं का पेपर शुक्रवार को लीक हो गया है। 12वीं कक्षा या एचएससी यानी हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट का पेपर आज सुबह 11 बजे शुरू होने वाला था लेकिन परिक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर के फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। बता दें कि ये पेपर बुलढ़ाणा जिले के सिंदखेड़ राजा से लीक हुआ है।
गणित का पेपर हुआ लीक
दरअसल, महाराष्ट्र में बोर्ड की कक्षा 12वीं की परिक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। कक्षा 12वीं की परिक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं जो कि 20 मार्च तक चलेंगी। परिक्षाओं को अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम पाली 11 से 2 में और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक परिक्षा आयोजित की जाती हैं। शुक्रवार यानी आज गणित और सांख्यिकी की परिक्षा का आयोजन किया जाना था। सभी छात्र सुबह परिक्षा केन्द्र पर पहुंच गए थे। परिक्षा शुरू होने में 30 मिनट बचे थे कि किसी ने पेपर लीक कर दिया।
अधिकारी जुटे जांच में
जानकारी के मुताबिक पेपर बुलढ़ाणा जिले के सिंदखेड़ राजा से लीक हुआ है। फिलहाल शिक्षा अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। पता लगाया जा रहा है कि आखिर किस ने पेपर लीक किया है।
विपक्ष का सरकार पर हमला
विधानसभा सत्र के दौरान पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है. नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने कहा कि क्या ये सरकार सो रही है? परीक्षा से पहले पेपर लीक हो रहा है. उन छात्रों के बारे में क्या जिन्होंने पेपर के लिए अध्ययन किया था? महाराष्ट्र सरकार ने इस मुद्दे पर कार्रवाई का वादा किया है।
ये भी पढ़ें: पुणे जा रहा विमान पक्षी से टकराया, कराई गई आपात लैंडिंग