Uttar Pradesh

मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलके CM योगी के आंसू, कंधा देकर निभाया आखिरी फर्ज, भावुक कर देगा ये पल

Yogi Adityanath News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. मां के पार्थिव शरीर के सामने पहुंचते ही मुख्यमंत्री भावुक हो गए. उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, उन्होंने खुद को संभालने की कोशिश की और आंखें पोंछते नजर आए. इसके बाद उन्होंने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया. अंतिम यात्रा हरिद्वार के चंडीघाट के लिए रवाना हो गई.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे निधन हो गया था. वह 91 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं, उन्होंने पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली.

मां के निधन पर भी कार्यक्रम पूरा किया

बता दें कि योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को गोरखपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मां के निधन की सूचना मिली थी. वह चंपा देवी पार्क में 50 हजार से अधिक लाभार्थियों को टैबलेट वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

बताया गया कि बीजेपी सांसद रवि किशन को सबसे पहले इस खबर की जानकारी मिली थी, उन्होंने पूर्व आईएएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी को इसकी सूचना दी. करीब 61 मिनट का संबोधन पूरा करने के बाद योगी को मंच के पीछे मां के निधन की जानकारी दी गई. इसके बावजूद उन्होंने कार्यक्रम पूरा किया और लाभार्थियों से बातचीत भी की.

अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे कई नेता

सावित्री देवी की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अपने पिता अरविंद सिंह बिष्ट के साथ रवाना हुईं. मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और राज्यमंत्री सतीश शर्मा भी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे.

अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री के लखनऊ लौटने का कार्यक्रम था. उन्हें शाम 5:30 से 6:45 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होना था.

ये भी पढ़ें – पंजाब की जसप्रीत कौर इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में अव्वल, मान सरकार देगी 25-25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button