Uttarakhand

उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, राजभवन में ली शपथ, जानें कौन-कौन हुआ कैबिनेट में शामिल

देहरादून: उत्तराखंड में आज ( रविवार) से “पुष्कर” राज आ गया है। दरअसल, खटीमा सीट के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने आज राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। पुष्कर सिंह को प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बता दें कि पुष्कर सिंह ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सीएम पद की शपथ ली है। इसके साथ ही पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में सभी पुराने मंत्रियों को शामिल किया गया है। सीएम के सपथ लेने के बाद सभी 11 मंत्रियों को भी आज ही साथ शपथ दिलाई गई है।

उल्लेखनीय है कि पुष्कर सिंह पहले शनिवार को ही शपथ लेने वाले थे, लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया था। सूत्रों के हवाले से खबरें आ रही थी कि पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाने पर उत्तराखंड बीजेपी के कुछ सीनियर नेता नाराज हैं। हालांकि, भाजपा लगातार इन खबरों को अपवाह बता रही थी। सीएम पुष्कर और 11 मंत्रियों के एक साथ शपथ लेने के बाद उन तमाम अटकलों में विरोम लग गया है, जिनमें कहा जा रहा था कि आज केवल सीएम ही सपथ लेंगे क्योंकि अन्य नेता नाराज हैं।

गौरतलब है कि पुष्कर सिंह चार साल में भाजपा सरकार के तीसरे सीएम हैं। माना जा रहा है कि तीसरा मुख्यमंत्री चुनकर भाजपा ने चुनावी साल 2022 में युवा चेहरे पर दांव लगाया है। धामी के नाम की घोषणा करके भाजपा हाईकमान ने एक बार सबको चौंका दिया है। जब तीरथ ने सीएम पद से इस्तीपा दिया तो कयास लग रहे थे कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कद्दावर नेता सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धनसिंह रावत हैं, लेकिन भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा करके राजनीतिक जानकारों को चौंका दिया।

धामी कैबिनेट के 11 मंत्री

बता दें कि नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह कैबिनेट में सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, धनसिंह रावत, स्वामी यतीश्वरा नंद को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Related Articles

Back to top button