कोरोना के बीते 24 घंटे में आए 39,796 नए मामले, जानें मौत का आकंड़ा

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14,81,583 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 35,28,92,046 हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.58% हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.61% और रिकवरी रेट 97.11% है।
भारत में #COVID19 के 39,796 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,85,229 हुई। 723 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,728 हो गई है।
42,352 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,97,00,430 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,82,071 है। pic.twitter.com/2LfzDP2qtL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2021
भारत में COVID19 के 39,796 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,85,229 हुई। 723 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,728 हो गई है। 42,352 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,97,00,430 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,82,071 है।
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 91 नए मामले
सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार के अनुसार मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 91 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 21,337 है जिसमें 3,581 सक्रिय मामले, 17,661 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 95 मौतें शामिल हैं।
कल तक कुल 41,97,77,457 सैंपल टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,22,504 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41,97,77,457 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 36.97 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 2.01 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।