Rajasthanक्राइमराज्य

प्रेम विवाह के 5 साल बाद पत्नी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Rajasthan News : राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले (अब भर्तृहरिनगर) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 5 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले नदीम ने अपनी पत्नी गुलप्सा की बेरहमी से हत्या कर दी और भिवाड़ी के यूआईटी थाना क्षेत्र स्थित गोधान पहाड़ी में शव छिपा दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महज 48 घंटे में मर्डर का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 21 मार्च को दोपहर 2 बजे गोधान पहाड़ी पर एक गंभीर रूप से घायल महिला होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 32 वर्षीय गुलप्सा के रूप में हुई, जो मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली थी।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला हत्या का राज

जांच में पुलिस को गुलप्सा का पति नदीम गायब मिला। पुलिस ने कहराणी औद्योगिक क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में नदीम गुलप्सा के साथ पहाड़ी पर जाते दिखा, लेकिन वापस अकेले लौटता नजर आया। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की मदद से आरोपी पति को उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से गिरफ्तार कर लिया।

झगड़ों और मुकदमों से था परेशान

पुलिस पूछताछ में नदीम ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि 5 साल पहले उनका प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद वह गुलप्सा को अपने घर पर रखना चाहता था, लेकिन गुलप्सा ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों में अक्सर विवाद होने लगे। गुलप्सा बीमार भी थीं और उसका टीबी तथा रीढ़ की हड्डी का इलाज चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुलप्सा ने नदीम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया।

नदीम ने बताया कि रोज-रोज के झगड़ों और मुकदमों से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची। 21 मार्च को ईद के दिन हुए झगड़े के बहाने वह गुलप्सा को पहाड़ी पर ले गया और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें – सागर कार अग्निकांड मामले में बड़ा खुलासा, हादसे में नहीं मरी थी डॉक्टर की पत्नी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button