ऑटोलाइफ़स्टाइल

बाइक में क्यों होते हैं एक से अधिक साइलेंसर, इसके पीछे छिपा है ये बड़ा राज

Bike Silencers : आधुनिक बाइक के चलन ने लोगों की दिनचर्या को काफी आसान बना दिया है। शहर से लेकर गांव तक बाइक लोगों के जीवन का हिस्सा बन गया है। आज बाइक ने साइकल की जगह ले ली है।आपने बाजार में तरह-तरह के बाइक देखे होंगे, लेकिन आजकल रोड पर ऐसी बाइक भी दिखने है, जिसमें 2 या 4 साइलेंसर होते हैं। अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये दिखावे के लिए है तो ऐसा नहीं है। इसके पीछे एक खास तरह की इंजीनियरिंग छिपी है। आइए समझते हैं कि कंपनियां ज्यादा साइलेंसर क्यों लगाती हैं।

साइलेंसर का मुख्य काम

सबसे पहले हम समझते हैं बाइक में साइलेंसर का काम क्या होता है। दरअसल साइलेंसर, इंजन से निकलने वाले शोर के साथ-साथ जहरीली गैस को भी कंट्रोल करता है। साइलेंसर, इंजन से निकलने वाली तेज आवाज को सोख लेता है इससे तेज आवाज की समस्या नहीं होती। शोर कम करने के साथ-साथ यह इंजन को सांस लेने में भी मदद करता है। इससे बाइक स्मूद चलती है और परफॉर्मेंस बढ़िया होता है।

2 साइलेंसर लगाने का कारण

बाइक में 2 साइलेंसर के लगाने पीछे इंजीनियरिंग का खास मकसद है। 2 साइलेंसर होने से इंजन की गैस के लिए 2 अलग-अलग रास्ते मिल जाते हैं। दो रास्तों से गर्म गैस निकलने से गर्मी बंट जाती है, जिससे इंजन गर्म नहीं होता और दबाव कम पड़ता है। इससे इंजन सांस अच्छे से लेता है।

4 साइलेंसर का फायदा

आजकल बाजार में ज्यादा पावरफुल इंजन वाले बाइक भी आने लगे हैं। इंजन के ज्यादा पावरफुल होने से धुंआ भी ज्यादा निकलता है। इससे इंजन के जल्दी गर्म होने की संभावना बनी रहती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए बाइक में 4 साइलेंसर लगाया जाता है। यह इंजन के गैस और धुंआ तुरंत निकाल देता है और इंजन अपनी पूरी ताकत से काम करता है। इसके अलावा ऐसी बाइक की आवाज भी एकदम अलग, भारी होती है। इससे दूर से ही लोगों को समझ आ जाता है कि सुपरबाइक आ रही है।

ये भी पढ़ें- ये हैं भारत के सबसे अमीर फिल्म निर्माता, आदित्य-शाहरूख जैसे दिग्गज आसपास भी नहीं टिकते

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button