टेक

WhatsApp अब बिना फोन नंबर के भी चैट करने की सुविधा देगा, एक्सपीरियंस होगा दोगुना

WhatsApp News : इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नए और रोमांचक फीचर्स पेश करने वाला है, जो चैटिंग को और आसान और सुरक्षित बनाएंगे.

सबसे बड़ा बदलाव है यूजरनेम फीचर. अभी तक WhatsApp पर किसी को मैसेज करने के लिए आपका उनके फोन नंबर को सेव करना जरूरी होता था. लेकिन नए फीचर में अब फोन नंबर की जगह यूजरनेम आपकी आईडी होगी. इसका मतलब है कि आप किसी का यूजरनेम सर्च करके सीधे मैसेज, वॉयस या वीडियो कॉल कर सकते हैं, बिना अपना असली फोन नंबर शेयर किए.

आपकी मर्जी से यूजरनेम या फोन नंबर चुनें

यह फीचर पूरी तरह से आपकी मर्जी पर आधारित है. अगर आप चाहें तो पुराने तरीके से फोन नंबर का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं. जिनके पास पहले से आपका नंबर है, वे उसी तरह आपसे चैट कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर 2026 के मध्य तक उपलब्ध हो सकता है.

प्राइवेसी और सुरक्षा में बढ़ोतरी

बता दें कि इससे प्राइवेसी और सुरक्षा काफी बढ़ जाएगी. अक्सर लोग अंजान लोगों को अपना फोन नंबर देने में संकोच करते हैं. चाहे वह ऑनलाइन खरीददारी हो, बड़े ग्रुप चैट्स हों, या किसी अनजान व्यक्ति से कोई डील करनी हो. नंबर शेयर करने से स्पैम कॉल, अनचाहे मैसेज और उत्पीड़न का खतरा बढ़ जाता है. यूजरनेम की मदद से आप तय कर पाएंगे कि आपकी असली संपर्क जानकारी किसके पास होगी.

सुरक्षित और प्राइवेसी-फ्रेंडली चैटिंग

एक और शानदार फीचर है Guest Chats. Guest Chats के तहत कोई भी व्यक्ति बिना WhatsApp अकाउंट के चैट में शामिल हो सकता है. WhatsApp यूजर एक सुरक्षित लिंक बना सकता है और उसे किसी के साथ शेयर कर सकता है. लिंक पर क्लिक करने के बाद, वह व्यक्ति अपने फोन या कंप्यूटर के ब्राउजर में सीधे चैटिंग शुरू कर सकता है.

इन नए फीचर्स के आने से WhatsApp का इस्तेमाल सुरक्षित, सरल और प्राइवेसी-फ्रेंडली बन जाएगा.

ये भी पढ़ें- Prayagraj Cold Storage : प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, कोल्ड स्टोरेज ढहने से 4 मजदूरों की मौत, 20 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button